-
☰
राजस्थान: डॉ. शानू यादव के जन्मदिन पर हुए कई सेवा कार्य, गौसेवा और जनसेवा के साथ मनाया गया जन्मदिन
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: बहरोड़ में भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संतोष देवी चैरिटेबल ट्रस्ट जखराना की सचिव डॉ. शानू यादव का जन्मदिन शुक्रवार को बहरोड़ क्षेत्र में सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया। जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में गौसेवा करते हुए गायों को हरा चारा, सब्जियां, गुड़ एवं खल भेंट की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर केक काटकर खुशी व्यक्त की। इसके अलावा जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए। राजकीय चिकित्सालय बर्डोद एवं राजकीय जिला अस्पताल बहरोड़ में भर्ती मरीजों को फल एवं जूस वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास महाराज (जैतपुर धाम), ताराचंद प्रधान, अरुण चौहान, सतपाल शर्मा, सुरेश कुमार, घनश्याम यादव, दिनेश कुमार, शादी राम, यशपाल प्रधान, अशोक यादव, रामकुमार पहलवान, छोटेलाल अध्यक्ष, वेद प्रकाश, रघुवीर मीणा, बलराम सैनी, जगमाल मैनेजर, राजेंद्र गुप्ता, संदीप कुमार, अर्जुन हवलदार, सवाई सिंह, करण झांसला, दिलीप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत