-
☰
राजस्थान: मंदिर स्थापना की 69वीं वर्षगांठ पर निकली गई भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक जिले के नगरफोर्ट कस्बे में साहू तेली समाज द्वारा मंदिर स्थापना एवं भगवान सत्यनारायण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की 69वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
विस्तार
राजस्थान: टोंक जिले के नगरफोर्ट कस्बे में साहू तेली समाज द्वारा मंदिर स्थापना एवं भगवान सत्यनारायण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की 69वीं वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री सत्यनारायण की भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न वार्डों और मुख्य बाजारों से गुजरते हुए नगर भ्रमण पर निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धार्मिक भजनों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के संबंध में समाज प्रतिनिधि मनीष साहू उर्फ मोनू ने बताया कि मंदिर स्थापना और मूर्ति प्रतिष्ठा दिवस को समाज द्वारा हर वर्ष धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के रूप में मनाया जाता है। दोपहर में विद्वान पंडित आचार्य हनुमान जी गुर्जी के सान्निध्य में मंदिर प्रांगण में भगवान विष्णु का विधि-विधान से हवन पूजन एवं सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण और धार्मिक गतिविधियों में सहयोग देने वाले भामाशाहों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शाम को मंदिर परिसर में महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समाज के पंच, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास, सामाजिक एकता और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
राजस्थान: सात दिवसीय आयोजन का हुआ समापन, बच्चियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना-अपना हुनर
राजस्थान: मातृ दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्थान में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ आयोजित होगा
राजस्थान: महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बैठक हुई आयोजित
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना