-
☰
राजस्थान: सात दिवसीय आयोजन का हुआ समापन, बच्चियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया अपना-अपना हुनर
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक शहर स्थित डिपो क्षेत्र में वहदत ए इस्लामी हिंद के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक शहर स्थित डिपो क्षेत्र में वहदत ए इस्लामी हिंद के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इस्लाम में हया और हिजाब की अहमियत को उजागर करना तथा बच्चियों को नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में हुमेरा खान ने प्रथम, फातिन जहां ने द्वितीय तथा वानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रूमैसा अज़ीज़ प्रथम, आयशा खान द्वितीय और आईज़ा खान तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में रुश्दा तरन्नुम ने प्रथम, आईज़ा अली हमना ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलाकार शाइस्ता खान ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें मिनी कैनवास भेंट किए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अभिभावकों एवं समाजजनों ने आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।