-
☰
राजस्थान: भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के बानसूर रोड़ स्थित श्री जयसिंह गौशाला में भागवत कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ पर आसीन श्री शिवबली जी महाराज (लडडू गोपाल वाले) ने कथा को विस्तार देते हुए शुक्रवार को अजामिल उद्धार भक्त प्रहलाद नृसिंह अवतार का बहुत ही सुन्दर वर्णन किया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के बानसूर रोड़ स्थित श्री जयसिंह गौशाला में भागवत कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ पर आसीन श्री शिवबली जी महाराज (लडडू गोपाल वाले) ने कथा को विस्तार देते हुए शुक्रवार को अजामिल उद्धार भक्त प्रहलाद नृसिंह अवतार का बहुत ही सुन्दर वर्णन किया। जिसे सुनकर उपस्थित सभी श्रोतागण भाव विभोर हो गये। महाराज जी के श्री मुखारविंद से निकले एक-एक शब्द मानव जीवन को कृतार्थ करने का प्रेरणा श्रोत है। भगवान एक है, जिनके रूप एवं नाम अनेक हैं। प्रतिदिन कथा सुनने के लिए नगर के महिला पुरुषों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। वहीं इस मौके पर गीता प्रेस गोरखपुर की पुस्तकों का विक्रय केन्द्र भी रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा आवश्यकतानुसार पुस्तकें भी ली जा रही हैं। महामंत्री प्रहलाद चन्द बंसल ने बताया कि श्री जयसिंह गौशाला में गौ सखी नाम से महिलाओं का एक समूह बनाया हुआ है। जो प्रतिमाह अपने-अपने-क्षेत्र से गौशाला के लिए घन संग्रह करती आ रही हैं। यह कार्य सभी-गौ सखीयों द्वारा पिछले 5-6 माह से किया जा रहा है। इस मौके पर उन सभी गौ सखीयों का गौशाला समिति द्वारा सम्मान किया गया। अन्त में आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी बंजर भूमि में लगाने की किसानों ने उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में भव्य समर कैंप, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
गुजरात: किसानों ने हाईटेंशन लाइन के पोल उपजाऊ भूमि की बजाय सरकारी जमीन पर लगाने की उठाई मांग
हरियाणा: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित