Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित
 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 13/06/2026 11:03:02 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 13/06/2026 11:03:02 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नारनौंद एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी विकास यादव की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर  में शुक्रवार को 49 नारनौंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ऐस आई आर के सम्बन्ध मे माननीय भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एक बैठक का आयोजन किया गया।

विस्तार

हरियाणा: नारनौंद एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारी विकास यादव की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर  में शुक्रवार को 49 नारनौंद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ऐस आई आर के सम्बन्ध मे माननीय भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एक बैठक का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनैतिक दलों की SIR  की प्रक्रिया मे मेहत्वपूर्ण भागीदारी का संज्ञान लेकर सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियो को निर्देश भी जारी किये गये है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नारनौंद ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों को विस्तृत जानकारी देना और मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। बैठक में एसडीएम ने उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को पूर्ण रूप से अपडेट, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी 15 जून से 14 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरवाएंगे, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जा सके तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।


उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करें और पात्र नागरिकों को अपने मतदाता संबंधी दस्तावेज समय पर पूर्ण करवाने के लिए प्रेरित करें। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है और इसमें राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बैठक के दौरान जिन राजनीतिक दलों द्वारा अभी तक बूथ लेवल एजेंट  नियुक्त नहीं किए गए हैं, उन्हें शीघ्र अपने-अपने बीएलए नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि पुनरीक्षण कार्य में सहयोग और निगरानी बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सके। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बीएलए की नियुक्ति से राजनीतिक दल मतदाता सूची में होने वाले परिवर्तनों पर प्रभावी निगरानी रख सकते हैं और किसी भी त्रुटि अथवा आपत्ति को समय रहते दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने सभी दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा मुकेश कुमार, चुनाव कानूनगो तथा चुनाव कार्यालय से सुनील, सावन व देवेंदर भी उपस्थित रहे।