-
☰
राजस्थान: अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल पांचवें दिन भी रहा जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली जिला अभिभाषक संघ, स्टाम्प वेंडर, डीडराईटर की कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को लगातार 05 वें दिन भी बदस्तुर जारी रही। इस दौरान तहसील परिसर में चल रहे धरने की अध्यक्षता जिला अभिभाषक संघ सचिव मुकेश यादव ने की।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली जिला अभिभाषक संघ, स्टाम्प वेंडर, डीडराईटर की कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को लगातार 05 वें दिन भी बदस्तुर जारी रही। इस दौरान तहसील परिसर में चल रहे धरने की अध्यक्षता जिला अभिभाषक संघ सचिव मुकेश यादव ने की। धरने पर गणेश कुमार, रमेश रावत, सुभाष चन्द आर्य, बलदेव मीणा क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं सिविल न्यायालय परिसर में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल कर पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया तथा न्यायालय परिसर में विरोध स्वरूप सैकड़ों अधिवक्ता धरने पर बैठे। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि शर्मा के हस्तक्षेप पर जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने न्यायालय परिसर में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बजरंगलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की। जिसमें सचिव मुकेश यादव, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर, स्टाम्प वेण्डर संघ के बलदेव मीणा व पीड़ित स्टाम्प विक्रेता कमल कुमार सैनी की वार्ता हुई। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को नये सिरे से नई टीम व आधुनिक संसाधनों से गहन अनुसंधान कर शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। अनुसंधान के दौरान प्रगति रिपोर्ट के बारे में जिला अभिभाषक संघ को समय- समय पर अवगत कराने का निर्णय लिया। अनुसंधान में पीड़ित कमल कुमार सैनी व आंदोलनरत अधिवक्ताओं को भी की गई कार्यवाही के बारे में अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने अधिवक्ताओं चर्चा कर वार्ता को सकारात्मक बताया तथा 15 जून को होने वाली बैठक से पूर्व सभी कार्यवाही को आमसभा के पटल पर रखकर आगे का निर्णय लिया जावेगा, तब तक पूर्व घोषित आंदोलन यथावत् रहेगा। धरने पर तहसील परिसर में सागरमल शर्मा, के.एम. बंसल, बलदेव मीणा, संदीप बंसल, सूर्यकान्त मोदी, अनिल आर्य, विकास जांगल, उदय सिंह तंवर, राजाराम रावत, जगदीप शर्मा, सुरेश कसाना, विक्रम कसाना, सतपाल कसाना, महेश सैनी, दिनेश अग्रवाल, पवन शर्मा, शिवराम कसाना, रघुवीर सैनी, राजेश शर्मा उर्फ श्याम, संदीप सराधना, अनिल दीक्षित, हनुमान सैनी, कल्लूराम सैनी, फूलचन्द भाटीया, लादूराम यादव, रामजीवन भाटिया, रंजीत बंसल, मोठूराम रावत, सुरेश मेहरा, कमल कुमार सैनी, रविन्द्र कुमावत, उम्मेद सिंह व सिविल न्यायालय परिसर में एड. हरिराम यादव, बजरंगलाल शर्मा प्रथम, पी.के. जोशी, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, राजेन्द्र चौधरी, रामकिशन शर्मा, अशोक आर्य, हजारी लाल आर्य, अशोक सुरेलिया, जितेन्द्र रावत, अमरसिंह पूनिया, कृष्ण कुमार शर्मा, रंजीत मीणा, चन्द्रप्रकाश सैनी, भोजराज यादव, समर यादव, शिवकुमार शर्मा, विवेक त्यागी, अनिल गौड़, विक्रम चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, नीशू सैनी, रविन्द्र यादव, राजेन्द्र कुलदीप सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहें।
उत्तर प्रदेश: हिस्ट्रीशीटर समेत 4 बदमाश हुए गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचे और फॉर्च्यूनर कार भी हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रेस स्थाई समिति की हुई बैठक
गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी बंजर भूमि में लगाने की किसानों ने उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में भव्य समर कैंप, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा