Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भूख हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, चोरी की घटना का जल्द खुलासा किये जाने की मांग

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 13/06/2026 10:43:15 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 13/06/2026 10:43:15 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय तहसील परिसर से जुड़े स्टाम्प विक्रेता के यहां हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किये जाने के विरोध में सोमवार से शुरू हुआ अधिवक्ताओं, स्टाम्प विक्रेताओं एवं डीडराइटर्स का धरना गुरूवार को एड. सागरमल शर्मा की अध्यक्षता में लगातार चौथे दिन भी बदस्तुर जारी रहा।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय तहसील परिसर से जुड़े स्टाम्प विक्रेता के यहां हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किये जाने के विरोध में सोमवार से शुरू हुआ अधिवक्ताओं, स्टाम्प विक्रेताओं एवं डीडराइटर्स का धरना गुरूवार को एड. सागरमल शर्मा की अध्यक्षता में लगातार चौथे दिन भी बदस्तुर जारी रहा। गुरूवार को धरने पर एड. सागरमल शर्मा, एड. जगदीप शर्मा, एड. सतपाल कसाना, रामकुमार गुर्जर, कल्लूराम सैनी भूख हड़ताल पर रहे। स्टाम्प विक्रेताओं, डीडराईटर, राजस्व अधिवक्ताओं ने चोरी का खुलासा नहीं होने तक धरने को अनवरत जारी रखने का पुरजोर समर्थन किया। धरने के कारण सभी राजस्व न्यायालयों में पूर्ण कार्य बहिष्कार रहा तथा उप पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्रीयों का कार्य ठप रहा। धरने में अभिभाषक संघ पावटा के अध्यक्ष रामनिवास यादव व उनकी कार्यकारिणी ने शामिल होकर धरने का समर्थन किया। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। धरने में जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा, सचिव मुकेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर, बलदेव मीणा, संदीप बंसल, अनिल दीक्षित, पवन बंसल, हरचंद दहमीवाल, विक्रम कसाना, अमीलाल यादव, चंद्रशेखर शर्मा, विकास जांगल, कमलेश अग्रवाल, रमेश रावत, सुरेश कसाना, राजपाल चौधरी, अरुण चौधरी, मनोज पायला, सतीश हाड़िया, सुनील सैनी, राजकमल बसीठा, सुभाष कुमावत, सतपाल कसाना, दिनेश अग्रवाल, हीरालाल रावत, पुष्पेंद्र  बसीठा, महेश सैनी, वसीम खान, कृष्ण गुर्जर, रविंद्र कुमावत, उम्मेद सिंह, फूलचंद भाटिया, गुलशन सैनी, रंजीत बंसल, परमानंद शर्मा, कृष्ण पायला, पंकज बबेरवाल, मोठूराम यादव, बुलाराम सैनी, सुरेन्द्र मीणा समेत अधिवक्तागण, स्टाम्प विक्रेता व डीडराईटर मौजूद रहें।

एसआई द्वारा अधिवक्ता के साथ किये गये दुर्व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पारित : जिला अभिभाषक संघ कोटपूतली ने अभिभाषक संघ विराटनगर में एड. अनिल कौशिक के साथ विराटनगर पुलिस थाने के एसआई प्रकाश सिंह द्वारा किये गये दुर्व्यवहार को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक को एसआई को सस्पेंड करवाने को लेकर पत्र लिखे जाने का निर्णय भी लिया गया। 

12 से 15 जून तक न्यायालयों में ठप रहेगा कामकाज : जिला अभिभाषक संघ के आह्वान पर क्षेत्र के सभी अधिवक्ता 12 से 15 जून तक पूर्ण पेनडाउन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी प्रकार के न्यायालयों में पूरी तरह से कार्य बहिष्कार किया जायेगा। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि यह निर्णय स्टाम्प वेंडर कमल कुमार सैनी के घर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में लिया गया है। चोरी के इस प्रकरण को लेकर स्टाम्प वेंडर, डीडराईटर व राजस्व न्यायालय के अधिवक्ता पहले से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अब उनके समर्थन में जिला अभिभाषक संघ ने भी बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस सम्बंध में स्टाम्प विक्रेता, डीडराईटर व राजस्व न्यायालय के अधिवक्ता विगत 08 जून से अनिष्चितकालीन हड़ताल करते हुये धरना प्रदर्षन पर हैं। जिन्होंने पत्र लिखकर जिला अभिभाषक संघ से समर्थन मांगा था। गुरूवार को जिला अभिभाषक संघ के सभागार में संघ के अध्यक्ष एड. बजरंग लाल शर्मा की अध्यक्षता में आम सभा आयोजित की गई। जिसमें अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर 04 दिनों के पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि 12 जून से कोई भी अधिवक्ता कोर्ट परिसर में अपनी फाईल, दस्तावेज या बस्ता लेकर नहीं आयेगा। कोई भी वकील या उनका सहयोगी किसी भी कोर्ट में किसी भी मामले में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवायेगा। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 जून तक पुलिस प्रशासन चोरी के इस मामले में कोई प्रगति या ठोस कार्यवाही नहीं दिखाता है तो 15 जून को ही जिला अभिभाषक संघ की साधारण सभा की दोबारा बैठक बुलाई जायेगी।


 जिसमें आगामी दिनों के लिये और भी उग्र आंदोलन या कार्ययोजना पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत, सचिव मुकेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर सहित वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सैनी, जयसिंह शेखावत, पी.के. जोशी, अषोक यादव, भोजराज यादव, दयाराम खटाणा, राजेन्द्र चौधरी, रोहिताष शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, सुबेसिंह मोरोडिया, प्रेमप्रकाष शर्मा, षिवकुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में अनिल गौड, रणजीत मीणा, विवके त्यागी, विकास यादव, मनोज खाण्डा, कैलाष गुर्जर, निषू यादव, संदीप बंसल, पुष्कर शर्मा, हीरालाल रावत, ज्योति शर्मा, प्रियंका शर्मा, राजेष सैनी, अजीत सिंह आर्य, उम्मेद बड़़गुजर, राजकुमार मण्डोवरा, शंकर लाल सैनी, सोहन लाल मेहरा, चेतराम रावत, राजाराम रावत, रमेष चन्द, बिलाल अहमद, सुरेष चन्द गुर्जर, नवीन सैनी, किषन यादव, रविन्द्र यादव, अजय रोहिला, विक्रम चौधरी, आषीष जोषी, विक्रम आर्य, बदलूराम जाट, विष्वेन्द्र सिंह, रमेष गुर्जर, राजेन्द्र सैनी सहित सैकड़ां अधिवक्ता मौजूद रहें।

                                                                                                                                                                            

Related News

उत्तर प्रदेश: हिस्ट्रीशीटर समेत 4 बदमाश हुए गिरफ्तार, पिस्टल, तमंचे और फॉर्च्यूनर कार भी हुई बरामद

उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रेस स्थाई समिति की हुई बैठक 

गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी बंजर भूमि में लगाने की किसानों ने उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में भव्य समर कैंप, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

उत्तर प्रदेश: इकोटेक-3 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों और बिना नंबर प्लेट फॉर्च्यूनर के साथ दबोचा

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक आज, पत्रकारों की समस्याओं पर होगा मंथन


Featured News