Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम की दिखी जागरूकता

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/06/2026 10:18:41 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/06/2026 10:18:41 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देशन में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार दिनांक 12/ 06/2026 को एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षात्मक अभियान चलाया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देशन में नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार दिनांक 12/ 06/2026 को एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला सुरक्षात्मक अभियान चलाया गया। महिला रिक्रूट मोनिका 1972 महिला आरक्षी रिक्रूट सलोनी 1948 ,महिला रिक्रूट आरक्षी अर्चना 1959, महिला रिक्रूट आरक्षी रुपाक्षी 1981, द्वारा सर्राफा बाजार, मेन  बाजार व नगर के मुख्य स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 व साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग,नारी सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गई। योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया गया एवं उनके अधिकारों सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया गया। और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध ,108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई, तथा महिलाओं व बालिका संबंधित अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया। किसी भी प्रकार की आपातकालीन मदद हेतु उपरोक्त  नम्बरों का निर्भीक होकर प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति अभियान फेज 5,0 के द्वितीय चरण के दौरान संवाद स्थापित कर संबंधित जानकारियों हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए।

Related News

उत्तर प्रदेश: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रेस स्थाई समिति की हुई बैठक 

गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी बंजर भूमि में लगाने की किसानों ने उठाई मांग

उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में भव्य समर कैंप, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

उत्तर प्रदेश: इकोटेक-3 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों और बिना नंबर प्लेट फॉर्च्यूनर के साथ दबोचा

उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला प्रेस स्थाई समिति की बैठक आज, पत्रकारों की समस्याओं पर होगा मंथन

गुजरात: किसानों ने हाईटेंशन लाइन के पोल उपजाऊ भूमि की बजाय सरकारी जमीन पर लगाने की उठाई मांग


Featured News