-
☰
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी के आगमन की तैयारियां शुरू , 300 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बड़हलगंज गोरखपुर विधानसभा चिल्लूपार के महुआपार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बड़हलगंज गोरखपुर विधानसभा चिल्लूपार के महुआपार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र को 300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम गुरुवार से ही लगातार कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है। कार्यकर्ता कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता सृंजय मिश्र, रतन प्रकाश दूबे, कमलेश पटेल एडवोकेट, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, स्वतंत्र सिंह, अष्टभुजा सिंह, प्रशांत शाही, उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और प्रशासन सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गुजरात: हाईटेंशन लाइन के पोल कृषि भूमि की बजाय सरकारी बंजर भूमि में लगाने की किसानों ने उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: लिटिल रोज स्कूल में भव्य समर कैंप, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
गुजरात: किसानों ने हाईटेंशन लाइन के पोल उपजाऊ भूमि की बजाय सरकारी जमीन पर लगाने की उठाई मांग
हरियाणा: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित