Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भू-माफिया पर किसान की जमीन हड़पने का आरोप, एफआईआर दर्ज जांच शुरू 

- Photo by :

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 11/07/2026 11:16:33 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 11/07/2026 11:16:33 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली में नवगठित जिला कोटपूतली बहरोड़ बनने के बाद आमजन को इससे जुड़ी सुविधायें सुचारू रूप से चाहे ना मिलने लगी हो, लेकिन जमीन व सम्पतियों की किमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी ने क्षेत्र में भू माफियाओं के विभिन्न गिरोह को जरूर सक्रिय कर दिया हैं। जिनके द्वारा आये दिन कई प्रकार की आपराधिक वारदात किये जाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक प्रकरण कस्बे के मौहल्ला बड़ाबास निवासी एक युवक से षड्यंत्रपूर्वक उसकी कृषि भूमि हड़प करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में कोटपूतली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई हैं। 

एफआईआर के अनुसार अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के ग्राम धोकरी निवासी रामशरण पुत्र हरिराम गुर्जर ने दर्ज कराया कि उसकी पुत्री रिंकू का विवाह कोटपूतली के मौहल्ला बड़ाबास निवासी लोकेश पुत्र लक्ष्मण गुर्जर से वर्ष 2025 में हुआ था। विवाह के बाद पुत्री ने बताया कि उसके पति लोकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं, वह पढ़ा- लिखा भी नहीं हैं एवं खेतीबाड़ी का कार्य करता हैं। जिसके घर में ग्राम नांगल पण्डितपुरा निवासी मोतीलाल पुत्र रामकुमार रावत का विगत कुछ वर्षों से आना जाना था, जिसने परिवादी के दामाद की भाभी को धर्म की बहन बनाकर पुरे परिवार को विश्वास में लेकर दामाद की मानसिक स्थिति खराब होने का फायदा उठाते हुये ग्राम गोपीपुरा स्थित उसकी 0.57 हैक्टेयर भूमि को षड्यंत्र रचकर बिना प्रतिफल राशि दिये योजनाबद्ध तरीके से रजिस्ट्री करवा ली। इसके लिये काशीपुरम में एक प्लॉट भी दिखाया था, जिसमें उक्त व्यक्ति मोतीलाल के साथ- साथ सचिन दायमा व एक अन्य मालियों का लड़का जिसका 420 गज का प्लॉट दिखाया था कि उक्त प्लॉट तेरे नाम से ले रहे हैं। 

एवं रजिस्ट्री भी तेरे नाम करवा रहे हैं। जो भी फायदा होगा, उसे बांट लेगें, इसके बाद परिवादी का दामाद उनके षड्यंत्र में फंस गया, जिसे वे लगातार नशा करवाते रहे एवं जरिये रजिस्ट्री जमीन को मोतीलाल ने स्वयं के नाम करवा लिया। जिसके बाद परिवादी के दामाद लोकेश  को विगत 02 जून को घुमाने के लिये मनाली व लेह लद्दाख आदि ले गये। वहां से लौटने के बाद मोतीलाल द्वारा बताया गया कि उक्त प्लॉट 15 लाख रूपये में बिक गया एवं दामाद को 06 लाख 30 हजार रूपयों का चैक देकर कहा कि फायदा बांट लेगें और दूसरा प्लॉट ले लेगें, तुम इस चैक से पैसा ले आओ। इस पर लोकेश ने उक्त चैक का पैसा भी मोतीलाल को दे दिया। जिसे उसने अपने खाते में जमा करवा लिया। जिसके 3- 4 दिन बाद उसी पैसे का चैक 06 लाख 30 हजार रूपयों का दिया गया एवं पुन मोतीलाल ने उक्त राशि भी वापस हड़प ली। 

इस दौरान पीड़ित लोकेश को लगभग 15 दिनों तक नशे में रखा। जिसकी सूचना परिजनों को पैसे ना मिलने पर एक अन्य साथी द्वारा दी गई। रिपोर्ट में बताया है कि मोतीलाल गुर्जर व सचिन दायमा ने अन्य 4- 5 लोगों के साथ मिलकर एक गैंग बना रखी हैं। जिन पर अलग- अलग थानों में कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस दौरान पीड़ित लोकेश से उसका फोन भी छीन लिया गया। साथ ही उसे बिना घरवालों को बताये खाटु श्याम व सालासर ले जाने का प्लान भी बनाया। जिसके मना करने पर पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। युवक के पिता की करीब दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी हैं एवं माता बीमार रहती हैं। एक भाई विकलांग हैं एवं दोनों भाई खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। षड्यंत्रपूर्वक जमीन हड़पने की घटना से पुरा परिवार डरा व सहमा हुआ हैं। प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।


Featured News