Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: लोकेंद्र मेघवाल ने UPSC में IRS चयन कर जिले का नाम किया रोशन 

- Photo by : social media

राजस्था  Published by: Naresh Kumar , Date: 07/03/2026 01:48:28 pm Share:
  • राजस्था
  • Published by: Naresh Kumar ,
  • Date:
  • 07/03/2026 01:48:28 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा  के परिणामों में बाड़मेर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है।

विस्तार

राजस्थान: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा  के परिणामों में बाड़मेर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शिव क्षेत्र के पास स्थित जसे का गांव के निवासी लोकेंद्र कुमार मेघवाल ने 878वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परिणाम में बाड़मेर से यह एकमात्र चयन माना जा रहा है। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले लोकेंद्र मेघवाल ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले भी उनका सिविल सेवा परीक्षा में चयन हो चुका था, जिसमें उन्हें IRTS (Indian Railway Traffic Service) मिला था और वे उसकी ट्रेनिंग कर रहे थे। इस बार बेहतर रैंक हासिल करने के बाद अब उनका चयन IRS (Indian Revenue Service) के लिए हुआ है। लोकेंद्र की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बाड़मेर जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और संघर्ष पश्चिमी राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।