Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा में 106 ग्राम अवैध स्मैक सहित 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 07/03/2026 04:03:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 07/03/2026 04:03:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अवैध नशा तस्करी पर सहारनपुर पुलिस टीम का करारा प्रहार – थाना नकुड पुलिस द्वारा 02 नशा तस्कर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अवैध नशा तस्करी पर सहारनपुर पुलिस टीम का करारा प्रहार – थाना नकुड पुलिस द्वारा 02 नशा तस्कर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। कब्जे से 106 ग्राम अवैध। स्मैक व मोबाईल फोन हुए बरामदश्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी । बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में "ऑपरेशन सवेरा" "नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सहारनपुर के निर्देशन में नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान "आपरेशन सवेरा" के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 06.03.2026 को थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1. सद्दाम पुत्र शौकीन निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर 2. जुल्फान पुत्र बुन्दू निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर को अम्बैहटापीर से ग्राम चढाव जाने वाले रोड से बाये हाथ की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर से समय करीब 18.50 बजे बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से क्रमशः 54 ग्राम व 52 ग्राम अवैध स्मैक, बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 138/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहा है।