Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पाली के पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी को अदालत की अवमानना पर जेल भेजने का आदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Naresh Kumar , Date: 07/03/2026 05:53:44 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Naresh Kumar ,
  • Date:
  • 07/03/2026 05:53:44 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: बाड़मेर के तत्कालीन कोतवाल एवं वर्तमान में पाली जिले में कार्यरत पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अंकुर गुप्ता ने न्यायालय की अवमानना और लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में जेल भेजने के आदेश दिए।

विस्तार

राजस्थान: बाड़मेर के तत्कालीन कोतवाल एवं वर्तमान में पाली जिले में कार्यरत पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अंकुर गुप्ता ने न्यायालय की अवमानना और लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में जेल भेजने के आदेश दिए। मिली जानकारी के अनुसार एक प्रकरण में साक्ष्य के लिए लंबे समय से पुलिस निरीक्षक उगमराज सोनी न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं होने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए जेल भेजने का आदेश पारित किया। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस ने अपने साथी अधिकारी का पक्ष लेते हुए न्यायालय की मंशा के विपरीत उन्हें हवालात में रखने के बजाय स्टाफ कक्ष में बैठा दिया जिसे न्यायालय की अवमानना के रूप में देखा जा रहा है। इस घटनाक्रम से न्यायिक आदेशों की पालना और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।