Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने 227 ग्राम अवैध चरस सहित सलमान को किया गिरफ्तार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदे  Published by: Ghanshyam Das , Date: 07/03/2026 03:56:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदे
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 07/03/2026 03:56:09 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण, नशे की रोकथाम व नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त व चैकिंग की जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के निर्देशन में जिलेभर में अपराध नियंत्रण, नशे की रोकथाम व नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त व चैकिंग की जा रही है। इसी अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में 05 मार्च 2026 को उप निरीक्षक अरुण कुमार व उप निरीक्षक विपिन कुमार द्वारा मय फोर्स के गस्त व चैकिंग के दौरान पाईनवुड स्कूल (ग्राम चुनैटी गाडा) के सामने चाय की दुकान से कुछ लड़कों को भागते हुए देखा,जिसमें एक व्यक्ति को पेंट की जेब से पाॅलोथीन को निकाल कर काउंटर की दराज में डालता देखा गया, जिसे पुलिस द्वारा चैक करने पर 227 ग्राम अवैध चरस पाई गई, तथा अभियुक्त सलमान पुत्र शकूर निवासी ग्राम चुनैटी गाडा थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर मौके से 07 बजकर  58 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/ गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 089/26 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट बनाम सलमान पुत्र शकूर निवासी ग्राम चुनैटी गाडा, थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर,पंजीकृत किया गया। 

 

अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई, अभियुक्त को समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त सलमान पुत्र शकूर ने बताया कि वह थोड़ी-बहुत चरस बेचकर अपना व अपने घर का खर्च चला लेता है। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 227 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त सलमान पुत्र शकूर की गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार,हैड कांस्टेबल 158 अमित कुमार, हैड कांस्टेबल 1214 प्रदीप कुमार व कांस्टेबल मोहित सरोहा थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर मौजूद रहे।