Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दो बाइकों की टक्कर, बिहार के दो युवक मृत और एक किशोर घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 07/03/2026 12:11:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 07/03/2026 12:11:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बिहार के दो युवकों की मौतः दो बाइकों की टक्कर में गई जान, हादसे में एक किशोर घायलगाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बिहार के दो युवकों की मौतः दो बाइकों की टक्कर में गई जान, हादसे में एक किशोर घायलगाजीपुर जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र में आज शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। करमहरी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बिहार के दो युवक जान गंवा बैठे। एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना करमहरी गांव के पास हुई जब दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी किवहीं, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को गंभीर हालत में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान 22 वर्षीय निरंजन कुमार (पुत्र लक्ष्मण राम) के रूप में हुई है, जो बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव का निवासी था।

 उसके साथ बाइक पर सवार दूसरे मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। अज्ञात युवक ने गुलाबी रंग की हाफ बाजू की टी-शर्ट और काली जींस पहन रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, एक अन्य मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।