Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, गजेंद्र सिंह जोधा बने नए एडिशनल एसपी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Prakash Gadari , Date: 10/07/2026 02:15:21 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Prakash Gadari ,
  • Date:
  • 10/07/2026 02:15:21 pm
Share:

विस्तार

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राजस्थान पुलिस में हुए तबादलों के तहत गजेंद्र सिंह जोधा को चित्तौड़गढ़ का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) नियुक्त किया गया है। गजेंद्र सिंह जोधा इससे पहले चित्तौड़गढ़ शहर के डीएसपी पद पर तैनात रह चुके हैं। पुलिस विभाग में उन्हें तेज-तर्रार अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, चित्तौड़गढ़ के वर्तमान एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा का तबादला कर उन्हें उदयपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में प्रदेशभर के 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार, नए अधिकारियों की नियुक्ति का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना और कानून व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करना है। विभाग ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और अपराधों पर नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।
 


Featured News