-
☰
राजस्थान: विधायक हंसराज पटेल के जन्मदिवस पर आमजन को मिला वॉटर कूलर का तोहफा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान के कोटपूतली में विधायक हंसराज पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली राजस्थान के कोटपूतली में विधायक हंसराज पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। राजमार्ग की सर्विस लेन स्थित डाक बंगला के सामने आमजन की सुविधा के लिए भामाषाह कमल पटेल नौरंगपुरा के सहयोग से एक वॉटर कूलर स्थापित कराया गया। इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि राधा देवी पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि राधा देवी पटेल ने कहा कि समाज के विकास और जनहित के कार्यों में भामाषाहों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और आम लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं तथा अन्य लोगों को भी जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन संपन्न कराया और वॉटर कूलर के शुभारंभ की मंगलकामना की। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक उपयोगी कदम बताया। इस अवसर पर तहसीलदार रामधन गुर्जर, पीएचईडी के सहायक अभियंता (एईएन) हंसराज गुर्जर, अशोक राज पटेल, राजकीय अधिवक्ता एडवोकेट चेतराम रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सैनी, पूर्व पार्षद रघुवीर गोयल, योगेश पटेल, दिनेश पटेल, हंसराज रावत पूतली, ओमी कंवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने जनहित के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण