-
☰
राजस्थान: समान नागरिक संहिता पर हुई जनसुनवाई, लोगों से लिए गए सुझाव
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली के बहरोड़ में राजस्थान समान नागरिक संहिता (यूसीसी)-2026 के संबंध में शुक्रवार को संभाग एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की गई। विधेयक प्रारूप समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की अध्यक्षता की, जबकि जिला स्तर पर जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आमजन ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि राज्य सरकार समान नागरिक संहिता के संबंध में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर प्राप्त सभी सुझावों का गहन अध्ययन कर विधेयक का प्रारूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समर्थन, संशोधन और असहमति सहित सभी प्रकार के सुझावों का स्वागत है। समिति ने बताया कि आमजन वेबसाइट के माध्यम से भी अपने सुझाव भेज सकते हैं। इसके लिए जनआधार या मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण कर निर्धारित प्रश्नों के उत्तर देने के साथ 400 शब्दों तक अपने सुझाव तथा पीडीएफ ज्ञापन भी अपलोड किए जा सकते हैं। जनसुनवाई में जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एएसपी नाजिम अली, एसडीएम योगेश देवल सहित समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत