Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: भव्य कलश यात्रा और विशाल भंडारे के साथ होगा शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 15/07/2026 10:08:31 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 15/07/2026 10:08:31 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली।कस्बे के लक्ष्मी नगर के वार्ड नं. 06 स्थित ढ़ाणी जादावाली में आगामी 21 जुलाई से दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली।कस्बे के लक्ष्मी नगर के वार्ड नं. 06 स्थित ढ़ाणी जादावाली में आगामी 21 जुलाई से दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह महोत्सव नवनिर्मित मंदिर में श्री शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की तैयारियों को गति देते हुए महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महत श्री रतिराम महाराज सरुड धाम ने विधिवत रूप से महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने का संकल्प दोहराया।आयोजन समिति के प्रचार मंत्री बिल्लूराम सैनी ने बताया की जोर शोर से तैयारी चल रही है।

 

इस दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव की शुरुआत 21 जुलाई को होगी। कलश यात्रा 21 जुलाई को प्रातः 7.15 बजे निकाली जायेगी। जिसके बाद 22 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, उदय तौदवाल, बद्रीप्रसाद सैनी, फूलचंद सैनी, हंसराज सैनी, मोहनलाल सैनी, हरचंद सैनी, कैलाश सैनी, जयसिंह सैनी, सुंदर सैनी, रामजीलाल सैनी, मंगलराम सैनी, हेमराज सैनी, सुगन सैनी, सरदार, मन्नालाल सैनी, सुभाष चंद्र सैनी, प्रकाश चंद सैनी, राजू सैनी, मुकेश सैनी, पवन सैनी, विक्रम सैनी, सुरेश सैनी, राजेश सैनी, कृष्ण सैनी, सीताराम सैनी, मूलचंद सैनी, मनोज सैनी, सुनील, संदीप बागड़ी, जीतू माली,अक्षय सैनी समेत अन्य मौजूद रहें।


Featured News