-
☰
राजस्थान: श्री कल्याण राय मंदिर में होलिका अष्टमी पर पारंपरिक होली महोत्सव का भव्य आगाज
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री कल्याण राय भगवान के मंदिर में होलिका अष्टमी के शुभ अवसर पर होली महोत्सव का पारंपरिक आगाज भक्तिभाव और उल्लास के साथ किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री कल्याण राय भगवान के मंदिर में होलिका अष्टमी के शुभ अवसर पर होली महोत्सव का पारंपरिक आगाज भक्तिभाव और उल्लास के साथ किया गया। देर शाम मंदिर प्रांगण में कल्याण राय भजन मंडली द्वारा फूलों से होली खेली गई, जिसमें में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और टल मत जइयो होली हे आज, बाबा नन्द के द्वार मची होली रसिया को नार बनाओ जैसे भजनों की मधुर धुनों से गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली के जय गोपाल व्यास, पूरण बोहरा, जीनेश हुंडिया, पिंकी भावना दली जी शिला, इंदू बोहरा, लीला अशोक पुरोहित विनोद छंगाणी, मधु सुदन बोहरा कलाकारों ने ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की संगत पर होली रसियों का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। जैसे ही ठाकुरजी के समक्ष फूलों की वर्षा हुई, श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्सव का आनंद लिया। मंदिर को आकर्षक पुष्प सज्जा से सजाया गया, जिससे आध्यात्मिक वातावरण और भी मनोहारी बन गया। भजन मण्डली ने बताया कि होली रसियों का यह आयोजन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिदिन फलोदी की विभिन्न भजन मंडलियां प्रभु श्री कल्याण राय के समक्ष होली के पारंपरिक गीत प्रस्तुत करेंगी। आयोजन का उद्देश्य भक्तों को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हुए धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ करना है। होलिका अष्टमी से प्रारंभ हुआ यह आयोजन अब पूर्णिमा तक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मन्दिर के मुख्य पुजारी वासुदेव शर्मा ने बताया कि प्रभु के सान्निध्य में फूलों की होली खेलने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। फलोदी में होली के इस आध्यात्मिक आगाज ने शहर के उत्सवमय माहौल को और रंगीन बना दिया है। आने वाले दिनों में यहां प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे मंदिर परिसर एक बार फिर भक्ति और रंगों की अनुपम छटा से सराबोर नजर आएगा।
छत्तीसगढ़: बजट को युवाओं का बजट बताते हुए शिक्षा, रोजगार और नवाचार पर जोर
उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता अंकिता तिवारी का घर में फंदे से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा: परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, नकल और भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़: “जी राम जी” योजना पर किसानों और ग्रामीणों के लिए चौपाल किया आयोजित