-
☰
उत्तर प्रदेश: रात 10 बजे बाद DJ पर होगी सख्ती, 24x7 कंट्रोल रूम हुआ सक्रिय
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व कुंवर पंकज ने बताया गया है कि जनपद में जिलाधिकारी द्वारा लू-प्रकोप, पेयजल संकट,बाढ़ आदि के दृष्टिगत इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर द्वितीय तल कलेक्ट्रेट महोबा में स्थापित किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व कुंवर पंकज ने बताया गया है कि जनपद में जिलाधिकारी द्वारा लू-प्रकोप, पेयजल संकट,बाढ़ आदि के दृष्टिगत इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर द्वितीय तल कलेक्ट्रेट महोबा में स्थापित किया गया है। स्थापित इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर (कंट्रोल रूम) में संम्बन्धित विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी लगायी गयी है। जो वर्तमान में संचालित है। संज्ञान में आया है कि रात्रि 10:00 बजे के बाद विवाह घरों/होटलों एवं सड़कों में डी०जे० बजाये जा रहे हैं जो उच्च न्यायालय के आदेश के विपरीत है, डी० जे० की तेज ध्वनि से विद्यार्थियों, आमजनमानस, वृद्ध, बीमार व्यक्तियों को समस्याएं होना स्वभाविक है। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं-2026 भी चल रहीं है। जिसके के दृष्टिगत जनपद में रात्रि 10:00 बजे के बाद विवाह घरों, होटलों एवं सड़कों में डी०जे० बजाये जाने वालों के विरूद्ध आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाना नितान्त आवश्यक है।
जनपद में स्थापित इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर (कंट्रोल रूम) 24X7 के लिए संचालित किया जाता है एवं पूर्व में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों का समय में भी परिवर्तन किया जाता है। इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर (कंट्रोल रूम)क दूरभाष नम्बर 05281-298431, 05281-298432, व 05281-298433 में आने वाली शिकायतों का डयूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए शिकायतों का निस्तारण करवाया जायेगा। संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा होस्टल एंव मैरेज हॉल के मालिक के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।
छत्तीसगढ़: बजट को युवाओं का बजट बताते हुए शिक्षा, रोजगार और नवाचार पर जोर
राजस्थान: श्री कल्याण राय मंदिर में होलिका अष्टमी पर पारंपरिक होली महोत्सव का भव्य आगाज
उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता अंकिता तिवारी का घर में फंदे से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा: परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, नकल और भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़: “जी राम जी” योजना पर किसानों और ग्रामीणों के लिए चौपाल किया आयोजित