Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, गर्भगृह से अष्टधातु प्रतिमाएं समेत लाखों की धरोहर चोरी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 15/07/2026 10:33:09 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 15/07/2026 10:33:09 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कस्बे में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए प्राचीन जैन नसिया मंदिर को निशाना बनाया।

विस्तार

राजस्थान: कस्बे में एक बार फिर चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए प्राचीन जैन नसिया मंदिर को निशाना बनाया। पावटा मार्ग स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में अज्ञात बदमाश देर रात दीवार फांदकर भीतर घुसे और गर्भगृह से लाखों रुपये मूल्य की अष्टधातु की प्रतिमाएं, स्वर्ण-रजत छत्र तथा अन्य धार्मिक धरोहर चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद जैन समाज में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार चोर पहले मंदिर परिसर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और इसके बाद मुख्य द्वार का ताला तोड़कर गर्भगृह तक पहुंच गए। बदमाश भगवान पार्श्वनाथ की लगभग एक फीट ऊंची अष्टधातु प्रतिमा, नौ इंच ऊंची चौबीसी प्रतिमा, चार अन्य अष्टधातु प्रतिमाएं, 10 स्वर्ण-रजत छत्र, अष्टधातु का भामंडल तथा चांदी के दो चंवर अपने साथ ले गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह पुजारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मुख्य द्वार का ताला टूटा देखकर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो गर्भगृह से प्रतिमाएं और अन्य धार्मिक सामग्री गायब थी। सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच गए और चोरी की घटना पर रोष व्यक्त किया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

 

एफएसएल, एमओबी और साइबर सेल की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश जारी है। जैन समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार जैन ने बताया कि चोरी हुई धार्मिक धरोहर की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी कर मंदिर की अमूल्य धार्मिक विरासत बरामद करने की मांग की है।


Featured News