Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 765 केवी परियोजना में हुई मजदूर की मौत, 3 दिन बाद मुआवजे पर दी सहमति

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 11/07/2026 11:03:01 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 11/07/2026 11:03:01 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव ललित तुनवाल के जन्मदिवस पर शुक्रवार को कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्यो का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर जानवरों को फल डाले गये एवं गौ सेवा की गई। साथ ही विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर तुनवाल की लम्बी आयु की प्रार्थना की गई। वहीं डॉ. अभिलाष मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विकास महला एवं संगठन महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में तुनवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें पुष्प गुच्छा, माला व साफा भेंटकर जन्मदिवस की बधाई दी। साथ ही पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का भी स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सुनील राघव, डॉ. गणेश गुर्जर, किशन बंसल, कमलेश मीणा, दिनेश शर्मा, यशपाल भाटिया, डॉ. मनमोहन सिंह राठौड़ आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।


Featured News