Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 27 श्रद्धालु डाक कांवड़ के लिए हरिद्वार रवाना, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 10/08/2026 10:57:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 10/08/2026 10:57:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झिंझाना श्रावण मास की पावन बेला में कांवड़ यात्रा के दौरान कस्बा झिंझाना में प्रथम डाक  कांवड़ सेवा संघ के 27 श्रदालुओं को ससम्मान हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झिंझाना श्रावण मास की पावन बेला में कांवड़ यात्रा के दौरान कस्बा झिंझाना में प्रथम डाक  कांवड़ सेवा संघ के 27 श्रदालुओं को ससम्मान हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। वार्ड 01, मौहल्ला वाल्मीकि बस्ती, वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में प्रथम डाक कांवड़ सेवा संघ के श्रद्धालुओं का गणमान्य लोगों द्वारा शानदार स्वागत किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल रही। पावन नगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने हेतू श्रद्धालुओं ने सपरिवार व बंधु  बान्धवों के साथ मिलकर पूजा-पाठ कर सर्व प्रथम वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए एंव भगवान शिव का स्मरण किया। बोल बम बम एंव हर हर महादेव के जयकारों की गुंजायमान ध्वनि से वातावरण धर्म मय एंव मंगलमय हो गया। प्रथम डाक कांवड़ सेवा संघ में 27 लोगों ने धार्मिक व हर्षित भाव से भाग लिया।

 

जिनको कस्बे के गणमान्य नागरिकों और महिलाओं एंव बच्चों ने अपने निज स्थान से पूजा-पाठ उपरांत पवित्र गंगाजल लाने हेतू शिव नगरी हरिद्वार के लिए शानदार स्वागत कर श्रद्धापूर्वक ढोल ताशों की गड़गड़ाहट के बीच रवाना किया। इस कार्यक्रम के दौरान रिषी गहलौत, आदित्य गहलौत, राहुल घावरी, रंजीत भंवर, संदीप तंवर, शिवम चुनियाना, हैप्पी, हनी, मनीष गोगलिया, ध्रुव गोगलिया, धर्मेंद्र कल्याण, बादल कल्याण, श्री बाबूराम गोगलिया, वीर गोगलिया, सांरग पाहिवाल, पंकज भंवर, अरुण कुमार कश्यप आदि शिवभक्त श्रद्धापूर्वक मौजूद रहे।


Featured News