-
☰
उत्तर प्रदेश: 54 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को कलर बेल्ट और प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार आईपीएस की प्रेरणा एवं निर्देशन में पुलिस लाइन आजमगढ़ में संचालित खेल गतिविधियाँ लगातार नई उपलब्धियाँ अर्जित कर रही हैं। लगभग दस माह पूर्व प्रारम्भ किए गए ताइक्वांडो प्रशिक्षण का परिणाम अब खिलाड़ियों की सफलता के रूप में सामने आने लगा है। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित कलर बेल्ट परीक्षा में सफल 54 खिलाड़ियों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा कलर बेल्ट पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की यह उपलब्धि पूरे आजमगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। पुलिस लाइन में वर्तमान समय में लगभग 100 बालक एवं बालिकाएँ नियमित रूप से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कलर बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों में रेड-वन बेल्ट प्राप्त करने वाली सृष्टि पाठक, गौरवी गुप्ता, परिधि गुप्ता एवं श्रेया यादव सहित ग्रीन बेल्ट एवं येलो बेल्ट श्रेणी के अनेक खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि कुछ सप्ताह पूर्व आयोजित कलर बेल्ट परीक्षा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में सम्पन्न कराई गई थी। पुलिस लाइन में खिलाड़ियों को ताइक्वांडो कोच सुनील कुमार शिंदे (ब्लैक बेल्ट, 3rd डान, साउथ कोरिया) के निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे बच्चों की तकनीकी दक्षता एवं आत्मरक्षा कौशल निरंतर विकसित हो रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रतिसार निरीक्षक श्री रजनीकांत ओझा के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। समारोह में प्रशिक्षकों, पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी सफल खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आजमगढ़ पुलिस भविष्य में भी पुलिस परिवार के बच्चों को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर एवं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराती रहेगी, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत