Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक हुई आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/05/2026 01:17:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/05/2026 01:17:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सहारनपुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सहारनपुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की। सोमवार दिनांक 18 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सहारनपुर के नवीन सभागार में आयोजित बैठक में ईद-उल-अजहा पर्व की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही ड्यूटी प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने, नियमित पेट्रोलिंग व सघन चेकिंग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए।