Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट का हुआ शुभारम्भ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/05/2026 01:38:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/05/2026 01:38:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) का विधिवत शुभारम्भ किया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नवजात शिशुओं की बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस यूनिट की स्थापना की गई है, जिससे प्रत्येक बच्चे के जीवन की स्वस्थ शुरुआत संभव हो सके। उन्होंने बताया कि समय से पूर्व जन्म लेने वाले, कम वजन वाले तथा बीमार नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल और उचित पोषण उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक होता है। लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट के माध्यम से ऐसी सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम और सुरक्षित पोषण है, जो बच्चों को संक्रमणों से बचाने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस यूनिट में माताओं को स्तनपान संबंधी उचित परामर्श, दूध पिलाने में सहयोग तथा मां के दूध को सुरक्षित रूप से संग्रहित करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एसएनसीयू या एमएलयू में भर्ती नवजात शिशुओं के लिए उनकी मां का दूध सुरक्षित रूप से संरक्षित कर सही तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे शिशुओं के स्वास्थ्य लाभ और जीवन रक्षा में मदद मिलेगी। उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय की एसएनसीयू, एमएनसीयू, मॉडलर ऑपरेशन थिएटर एवं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सकीय टीम की सराहना की और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर निदेशक डॉ. कुमुद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण, जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. रवि प्रकाश, महिला चिकित्सालय अधीक्षिका डॉ. इन्द्रा सिंह सहित चिकित्सकगण एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।