Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: युवक हत्या कांड में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद चार आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 19/05/2026 01:29:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 19/05/2026 01:29:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 17.05.2026 को चोटपुर कालोनी निवासी दीपक पुत्र सूरज सिंह (उम्र 20 वर्ष) को पैसों के विवाद में अभियुक्तगणों द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के संबंध में थाना सेक्टर-63 पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में दीपक की मृत्यु हो जाने पर मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.05.2026 को बहलोलपुर अंडरपास से एफएनजी रोड की ओर ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी भागने लगे, जिस पर पुलिस टीम ने पीछा किया। अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान अमन पुत्र वीर सिंह निवासी पहासु सोई का नगला, बुलंदशहर हाल पता चोटपुर कालोनी सेक्टर-63 नोएडा (उम्र 22 वर्ष) तथा संदीप कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम खेरा जिला बुलंदशहर हाल पता चोटपुर कालोनी सेक्टर-63 नोएडा (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

घटना में शामिल अन्य दो आरोपी, जिनकी पहचान बालअपचारी के रूप में हुई है, उन्हें भी पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान अभिरक्षा में ले लिया। अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक आलाकत्ल चाकू तथा दो मोटरसाइकिल (नंबर यूपी-16 ईएफ 3897 व यूपी-16 ईयू 947) बरामद की गई हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।