Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनगणना-2027 हेतु पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को किट वितरण किया गया 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 19/05/2026 01:23:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 19/05/2026 01:23:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर  नगर निगम सहारनपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को किट वितरित की गई। महानगर के तीनों जोन में कुल 223 पर्यवेक्षक तथा 1383 प्रगणक जनगणना कार्य में लगाए गए हैं। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर  नगर निगम सहारनपुर में जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को किट वितरित की गई। महानगर के तीनों जोन में कुल 223 पर्यवेक्षक तथा 1383 प्रगणक जनगणना कार्य में लगाए गए हैं। जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। नगर निगम परिसर में किट प्राप्त करने के लिए सुबह से ही पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जोन-एक के 81 पर्यवेक्षक एवं 505 प्रगणक, जोन-दो के 73 पर्यवेक्षक व 446 प्रगणक तथा जोन-तीन के 69 पर्यवेक्षक और 432 प्रगणकों को किट वितरण हेतु बुलाया गया। शाम तक जोन-एक में लगभग 60 प्रतिशत, जोन-दो में 65 प्रतिशत तथा जोन-तीन में करीब 70 प्रतिशत पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को किट वितरित की जा चुकी थी।

नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि वितरित किट में पर्यवेक्षकों को नीला तथा प्रगणकों को काला बैग प्रदान किया गया है। “जनगणना-2027” अंकित बैग में पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र, उनके अधीन कार्य करने वाले प्रगणकों के नाम व मोबाइल नंबर, सर्किल मैप, डायरी, पैन, परिचय पत्र और कैप उपलब्ध कराई गई है। वहीं प्रगणकों को दी गई किट में उनके पर्यवेक्षक का नाम व मोबाइल नंबर, जनगणना क्षेत्र का ब्लॉक मैप, डायरी, पैन, परिचय पत्र एवं कैप शामिल है। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भी भेजा गया है।