Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 19/05/2026 01:34:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 19/05/2026 01:34:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर तिवारीपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर तिवारीपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जुल्फिकार आलम उर्फ जुल्फकार निवासी कर्बला टोला, लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना तिवारीपुर में मु0अ0सं0 280/2025 के तहत गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम को उसकी लोकेशन संबंधी सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह संचालित करता था। यह गिरोह अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गोतस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, चोरी तथा आयुध अधिनियम समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।

तिवारीपुर थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों एवं आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।