-
☰
उत्तर प्रदेश: बारिश से डूबा इलाका, पार्षद की पहल से निकला पानी
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में शुक्रवार 10 जुलाई सुबह से हो रही भारी बारिश से पूरे शहर में पानी पानी हो गया भारी बारिश से कई टयूबवेलों में पानी भर गया। पार्षद मंसूर बदर ने नगर निगम की टीम के साथ मोर्चा संभाला और पल पल की जानकारी महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि को दी, महानगर के इस्लामिया स्कूल बॉयज पर 4 फीट पानी भर गया, जिससे लोगों को नमाज पढ़ने जाने व आवागमन में भी दिक्कत आई, वहीं इस्लामिया इंटर कॉलेज बॉयज के बड़े ट्यूबवेल में पानी भर गया और आनंद नगर पुरानी मंडी मुरादाबाद हाउस का ट्यूबवेल खराब हो गया। उसी दौरान नगर निगम के कर्मठ एंव निष्ठावान तथा निष्पक्ष पार्षद मंसूर बदर ने गैराज से मशीनों को बुलवाकर चालकों को आवागमन की दिक्कतों से अवगत कराया।और सफाई नायक बृजमोहन व उनकी लेबर से बंद नालों को खुलवाया, जिससे 15 मिनट में ही पानी मार्ग में भरे हुए पानी का स्तर सामान्य होता चला गया। पुल कंबोह के पास गुलमर्ग इम्पेक्स के पास भी जलभराव था, जिसमें नाले को खुलवाया गया, पार्षद मंसूर बदर ने महाप्रबंधक जल से बात कर ट्यूबवेलों को चलवाया और खटीकों के कुआँ पर लगे मिनी ट्यूबवेल जिसका एक फेस बिजली का चला गया था उसको विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर ठीक करवाया। उक्त स्थल पर पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों की परेशानियों को हल करवाना है उन्होंने मेयर डॉक्टर अजय कुमार और नगर आयुक्त शिपू गिरि एंव महाप्रबंधक जल पुरषोत्तम कुमार और गैरेज विभाग का शुक्रिया अदा किया, इस मौके पर उस्मान मलिक, जावेद मलिक, बाबा नवाब, राशिद, गुड्डू भाई, शाहिद जुबैरी, इमरान मंत्री, बिलाल अंसारी, ज़ाकिर, अलमास, इस्माइल पेंटर, चौधरी फूल मौजूद रहे।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत