Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: चहनिया मारपीट-लूट कांड का हुआ खुलासा, 3 बदमाश दबोचे गए

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/07/2026 11:31:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/07/2026 11:31:31 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद चंदौली की बलुआ थाना पुलिस ने चहनिया मारपीट एवं लूट प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, चार मोबाइल फोन और 7 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले दर्ज मुकदमे के वादी को डराकर केस वापस लेने का दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ग्राम पपौरा निवासी राहुल कुमार सोनी उर्फ राहुल सेठ ने 21 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें कुंदन मिश्रा ने 77 हजार रुपये बकाया भुगतान देने के बहाने चहनिया स्थित एक मैरेज लॉन में बुलाया। वहां नंदकिशोर सिंह और उसके साथियों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और गले से सोने की चेन छीन ली। इस शिकायत के आधार पर बलुआ थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

10 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि चहनिया चौराहे पर कुछ युवकों ने एक पिकअप चालक के साथ मारपीट की और अवैध पिस्टल लहराते हुए मोहरगंज की ओर भाग गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोहरगंज चौकी के पास घेराबंदी कर दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान शिवपाल सिंह, नंदकिशोर सिंह और सुधांशु सिंह उर्फ छोटू के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चौराहे पर पिकअप चालक के साथ मारपीट कर इलाके में अपना दबदबा बनाने और पहले से दर्ज मुकदमे के वादी को अप्रत्यक्ष रूप से डराने का प्रयास किया था। पुलिस के मुताबिक, नंदकिशोर सिंह की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई अवैध पिस्टल और राहुल कुमार सोनी से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई। इसके बाद मामले में बीएनएस की अतिरिक्त धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी जोड़ दी गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि शादी समारोह के दौरान बकाया रुपये के विवाद को लेकर राहुल कुमार सोनी के साथ मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों का कथित उद्देश्य मुकदमे के वादी पर दबाव बनाकर उसे केस वापस लेने के लिए मजबूर करना था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है।


Featured News