-
☰
उत्तर प्रदेश: आकाशवाणी 89वां स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने लिया हिस्सा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में योगी आदित्यनाथ ने सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम गरिमा, संस्कृति और परंपरा के रंगों से सराबोर नजर आया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में योगी आदित्यनाथ ने सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम गरिमा, संस्कृति और परंपरा के रंगों से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आकाशवाणी की 88 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा को स्मरण करते हुए सभी से जुड़े कर्मियों और श्रोताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी केवल एक प्रसारण माध्यम नहीं, बल्कि जनसंवाद, जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त मंच रहा है, जिसने देश की चेतना को दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि बदलते समय और तकनीकी युग में भी आकाशवाणी ने अपनी विश्वसनीयता और प्रभाव को बनाए रखा है। गांव-गांव तक अपनी पहुंच के माध्यम से यह आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संस्कृति, संगीत और कला के विविध रंगों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित समाधान और स्व-गणना के लिए अधिकारियों को दी गई कड़ी चेतावनी
गुजरात: बलात्कार पर सख्त कानून के बावजूद समस्या बरकरार, सामाजिक बदलाव हुए जरूरी
उत्तर प्रदेश: तिलहर पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल समेत 3 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुजरात: 26 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव, अहमदाबाद में भाजपा सीनेट प्रक्रिया शुरू
हरियाणा: जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश दिए, स्व-गणना 16 अप्रैल से होगी
उत्तर प्रदेश: श्री हनुमान जन्मोत्सव और संगठन का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया