-
☰
उत्तर प्रदेश: राम मंदिर दान मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर बुधवार 24 जून को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने सहारनपुर में प्रदर्शन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर बुधवार 24 जून को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने सहारनपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल कनाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे प्रकरण में तत्काल एफ आई आर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, और श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना मुकदमा दर्ज किए एस आई टी जांच की घोषणा करना उचित प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, सेवा दल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा और नसीब खान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
राजस्थान: नेशनल स्टोन क्रशर में एलएनटी मशीन में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
राजस्थान: निर्जला एकादशी पर भाविप ने यात्रियों को पिलाया शीतल शर्बत और शिकंजी
गुजरात: स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एडमिशन समारोह, बच्चों का कुमकुम तिलक से किया स्वागत
उत्तर प्रदेश: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत, पुलिस का सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान
राजस्थान: प्रेस वार्ता में सवालों पर घिरे प्रभारी मंत्री, कई मुद्दों पर नहीं दे सके स्पष्ट जवाब