-
☰
उत्तर प्रदेश: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के लालगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर जनपद के लालगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। मुख्य मामलों पर नजर हर्रा निवासी कुसुम ने परिजन की मृत्यु के बाद भारतीय स्टेट बैंक से धनराशि प्राप्त करने में हो रही परेशानी की शिकायत की। डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं की संरक्षक मनोकामना मिश्रा ने ड्रमंडगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की अनियमित उपस्थिति का मुद्दा उठाया। इस पर जांच के निर्देश दिए गए। राजपुर निवासी छोटेलाल ने ड्रमंडगंज थाने में खड़ी मोटरसाइकिल को छुड़ाने की मांग की, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लता देवी ने विद्युत बिल संशोधन की शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारी को जांच कर सुधार करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में राजस्व, बिजली और अतिक्रमण से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिनके त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। अन्य तहसीलों की स्थिति सदर तहसील में 154 प्रार्थना पत्र, 15 का निस्तारण, मड़िहान में 79 प्रार्थना पत्र, 5 का निस्तारण, चुनार में 71 प्रार्थना पत्र, 4 का निस्तारण, कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर IGRS, मुख्यमंत्री पोर्टल व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न हो, बल्कि शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। यदि किसी मामले में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को इस निर्देश के साथ भेजा गया कि पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि