Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 'जीरो वेस्ट कांवड़' अभियान से जुड़ी आस्था, प्लास्टिक मुक्त यात्रा का लिया संकल्प

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 06/08/2026 10:27:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 06/08/2026 10:27:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा-निर्देशन में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए "जीरो वेस्ट कांवड़ " तथा प्लास्टिक मुक्त काँवड़" के मद्देनजर यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े के थैलों का वितरण  किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के दिशा-निर्देशन में उमंग सुनहरा कल सेवा समिति द्वारा कांवड यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए "जीरो वेस्ट कांवड़ " तथा प्लास्टिक मुक्त काँवड़" के मद्देनजर यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को कपड़े के थैलों का वितरण  किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत "मेरा कूड़ा, मेरी जिम्मेदारी" का संदेश दिया गया। उन्हें सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने, निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का पृथक्करण करने तथा जीरो वेस्ट की अवधारणा को व्यवहार में अपनाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। उमंग सुनहरा कल सेवा समिति का यह प्रयास इस बात का प्रतीक है कि "आस्था और स्वच्छता साथ-साथ चलें, तभी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ समाज का सपना साकार होगा।" यह जीरो वेस्ट कांवड़ शिविर स्वच्छता, जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।


Featured News