-
☰
उत्तर प्रदेश: भर्ती रिजल्ट से एक्सप्रेसवे तक, प्रशासन का एक्शन तेज
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में आज कई बड़ी और चर्चित खबरें सामने आई हैं। सबसे पहले, यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित सभी अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया से गुजरना होगा, जबकि सफल उम्मीदवारों में खुशी की लहर है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी राज्य को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लखनऊ से नैनीताल तक करीब 300 किलोमीटर लंबे गोमती एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। यह एक्सप्रेसवे उत्तराखंड और नेपाल सीमा तक आवागमन को तेज और सुगम बनाएगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 250 की आबादी वाले छोटे गांवों को भी मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी। महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए बिजनौर की महिलाओं द्वारा तैयार की गई ऑर्गेनिक 'विदुर हर्बल टी' अब अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में भी अपनी पहचान बना रही है। महज एक लाख रुपये के लोन से शुरू हुआ यह उद्यम आज अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच चुका है। वहीं प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज रही। करीब 8 करोड़ रुपये के गबन मामले में एक रिटायर्ड उपनिदेशक को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर लखनऊ में करोड़ों रुपये के पेट्रोल-डीजल चोरी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक पान विक्रेता समेत कई लोगों पर कार्रवाई की है। रियल एस्टेट सेक्टर में यूपी रेरा ने बिल्डरों को सख्त चेतावनी दी है कि घर खरीदारों से तय दर से अधिक जीएसटी वसूला गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मोर्चे पर भारत-नेपाल सीमा से बिना वीजा और पासपोर्ट के प्रवेश करने वाले अमेरिकी स्पेशल सर्विस के पूर्व कमांडो को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। उधर अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गठित एसआईटी अपनी अंतिम रिपोर्ट जल्द सौंप सकती है। माना जा रहा है कि इस मामले में चोरी के आरोपियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत