-
☰
उत्तर प्रदेश: 12 जुलाई को हरियाली का महापर्व, 47.89 लाख पौधे लगाने का लिया लक्ष्य
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले 'वृक्षारोपण महाअभियान' की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले 'वृक्षारोपण महाअभियान' की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जनपद सहारनपुर में 47,89,400 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि शेष पौधों के उठान का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें और रोपण स्थलों की फोटो व विवरण व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराएं। इस अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत "आम बहार आपके द्वार" थीम पर पौधे भी वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य निर्देश एंव रणनीतियां भी उजागर की, उन्होंने कहा कि सभी रोपण कार्यों की जियो-टैगिंग, सेल्फी और वीडियो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विशेष स्थल दिल्ली रोड के स्कूलों, काली नदी के पास और कंपनी गार्डन (व्यापार मंडल के सहयोग से 400-500 पौधे) में विशेष अभियान चलेगा। उन्होंनें साथ साथ ये भी कहा कि निगरानी के तहत जिन विभागों का कार्य अधूरा है, उनके साथ दोबारा समीक्षा बैठक होगी। इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन सहित प्रभागीय निदेशक चांदनी सिंह व डीएफओ विपुल सिंघल मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने आमजन और स्वयंसेवी संस्थाओं से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत