Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण महायज्ञ हुआ आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 13/07/2026 11:17:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 13/07/2026 11:17:11 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यारा फर्टिलाइजर्स, बबराला परिसर स्थित डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल में रविवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीडीपीओ रेखा यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद मंडल के आयुक्त एवं संभल जनपद के नोडल अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव तथा यारा फर्टिलाइजर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया शंकर प्रसाद शामिल रहे।

डीएवी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष बल दिया। पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्ग मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से वर्ष में कम से कम 33 दिन समाज और पर्यावरण के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के प्राकृतिक आवासों के लगातार घटने के कारण ही वे मानव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, अधिकारियों, विद्यालय परिवार और यारा फर्टिलाइजर्स के कर्मचारियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया शंकर प्रसाद ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यारा फर्टिलाइजर्स पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, हरित पट्टी के विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने संस्था द्वारा इस क्षेत्र में प्राप्त विभिन्न राष्ट्रीय सम्मानों और उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और हरित विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।


Featured News