-
☰
उत्तर प्रदश: एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में HAL कर्मचारी की हुई मौत, अज्ञात ट्रक चालक पर हुआ केस दर्ज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मियागंज के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में कार्यरत असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर अंकित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह लखनऊ से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, अंकित अपनी कार से सफर कर रहे थे। रास्ते में उन्होंने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा (UPEDA) की पेट्रोलिंग टीम और हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने काफी मशक्कत के बाद अंकित को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस से हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि अंकित की पत्नी रुचि एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं और उनकी एक छोटी बेटी भी है। अस्पताल पहुंची अंकित की बुजुर्ग मां बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं। इस दर्दनाक घटना से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश: बस स्टैंड पर मानव श्रृंखला बनाकर चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, लोगों को किया जागरूक
बिहार: यूरिया की अधिक कीमत और जबरन नैनो यूरिया बिक्री के आरोप, बैठक में उठे सवाल
मध्य प्रदेश: कारोबार ठप कराने के लिए रची गई लूट की साजिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश: वृक्षारोपण के साथ किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने की मांग, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: प्रेम संबंध और बीमा राशि के लिए हत्या, मेरठ केस में पुलिस का बड़ा खुलासा
गुजरात: सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 1.33 किलो अफीम और कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार