-
☰
राजस्थान: 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव फंदे से मिला, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम दादूका में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम दादूका में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर कोटपूतली थाना पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने शव को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान खामोश (20) पुत्री मदनलाल कुम्हार निवासी झाझरपुर तिजारा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को दादूका निवासी सोनू कुम्हार के साथ हुई थी, जो कि एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। पीहर पक्ष का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के छोटे भाई राहुल ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उसकी मां से फोन पर बातचीत हुई थी। उस दौरान खामोश ने घर का माहौल सामान्य बताया था। इसके बावजूद अगले दिन उसकी मौत की खबर मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के बाद बीडीएम अस्पताल पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि रविवार को प्रातः 06.30 बजे सूचना मिली की एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है। मामले में एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों के बयान सहित सभी तथ्यों के आधार पर हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे, उसी के अनुरूप आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दहेज हत्या के लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी। वहीं परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की हैं। राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में बडी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल