Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 21 किलो की माला और चांदी के मुकुट से हुआ रामस्वरूप कसाना का भव्य स्वागत
 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 21/07/2026 10:51:05 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 21/07/2026 10:51:05 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली यहां से विधायक, राज्य सरकार में संसदीय सचिव रहे कांग्रेस नेता रामस्वरूप कसाना का जन्मदिन सोमवार को बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली यहां से विधायक, राज्य सरकार में संसदीय सचिव रहे कांग्रेस नेता रामस्वरूप कसाना का जन्मदिन सोमवार को बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कस्बा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कसाना को बधाई देने के लिये बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, आमजन व जनप्रतिनिधियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां कसाना को माला, साफा व तलवार भेंटकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। अपार जोश, उत्साह के साथ जगह-जगह से आये कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला व चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अभिवादन करते हुये कसाना ने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का संकल्प हैं। वे हमेशा जनहित के कार्यों के लिये तत्पर हैं। साथ ही जनता की आवाज को इसी तरह लगातार बुलंद करते रहेगें। इससे पूर्व कसाना ने दिन की शुरूआत ग्राम पूतली स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ की।

 

उन्होंने ग्राम खेड़ा निहालपुरा स्थित श्री राधाकृष्ण गौषाला में आयोजित गौ सवामणी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। साथ ही राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को फलों का वितरण भी किया। राजमार्ग स्थित जीवनदाता ब्लड बैंक में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 105 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। वहीं तालाब वाले श्री हनुमान मंदिर में कसाना के जन्मदिन पर श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन भी किया गया। साथ ही नगर के मुख्य मार्गो से स्वागत जुलूस भी निकाला गया। ग्राम अजीतपुरा कलां में ग्रामीणों ने कसाना का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कसाना ने मुख्य चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले, नगर परिषद पार्क स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व अग्रसेन तिराहा स्थित महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर मार्ल्यापण भी किया। उनके जन्मदिवस पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी सहप्रभारी चिरंजीवी राव व प्रदीप नरवाल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, लोकसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर, मुण्डावर विधायक ललित यादव, बाडमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, शिवप्रकाश गुर्जर, संजय यादव बहरोड़, नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।