-
☰
उत्तर प्रदेश: वृक्षारोपण के साथ किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने की मांग, ग्रामीणों ने लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद सोनभद्र के छात्र विकासखंड के सांडी गांव में आयोजित आज सोमवार को पेड़ है तो प्राण है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद सोनभद्र के छात्र विकासखंड के सांडी गांव में आयोजित आज सोमवार को पेड़ है तो प्राण है। अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का भी मंच बना कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीण परिवारों को आम के पौधे वितरित किए गए सभी लोगों ने पौधों को अपने परिवार का सदस्य मानकर उनकी देखभाल करने और अधिक से अधिक बीच लगने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के आयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है और आने वाली पीढियां को सुरक्षित भविष्य देने के लिए उनका संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पेड़ों को बचाना आवश्यक है इस तरह किसानों की उपजाऊ जमीन क़ो बचाना आवश्यक है। इस तरह किसानों की उपजाऊ जमीन की रक्षा करना भी सरकार की जिम्मेदारी संदीप मिश्रा ने कहा कि मिर्जापुर चंदौली और सोनभद्र के बड़ी संख्या में किस प्रस्तावित बिना एक्सप्रेसवे के वर्तमान एलाइनमेंट का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार किसानों की राय को महत्व देते हुए परियोजना के मार्ग पर पुनः विचार करें l उन्होंने सुझाव दिया कि एक्सप्रेसवे को इंवरी से जिला मुख्यालय रामगढ़ करौंदिया मगरदा और गढ़वा होते हुए विकसित किया जाए जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि का काम से कम नुकसान हो l खुर्जा गांव के डॉक्टर अभी शुक्ला ने कहा कि विकास योजनाओं के साथ किसानों और ग्रामीणों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए वहीं युवा प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिलती और फसल बेचने के लिए भी उन्हें लगातार परेशानियां का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कृषि व्यवस्था को अधिक किसान हितैषी बनने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्रामीणों ने पौधे को नियमित रूप से सीखने उनकी सुरक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है कार्यक्रम में सुरेंद्र मौर्य डॉक्टर रवि शुक्ला डेबिट कनौजिया दिनेश पटेल शत्रुघ्न कनौजिया शत्रुघ्न बिना विजय चौहान गणेश अशोक दिनेश पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल