-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट, DGP ने दिए सुरक्षा और रिस्पॉन्स प्लान मजबूत करने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने जनपद मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर काँवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण ने जनपद मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर काँवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की। इसके उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में सहारनपुर परिक्षेत्र के जनपदों की काँवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, सहारनपुर एवं शामली ने प्रस्तुतीकरण दिया तथा पुलिस महानिदेशक ने सभी क्षेत्राधिकारियों से वार्ता कर काँवड़ की तैयारियों का फीडबैक प्राप्त किया। पुलिस महानिदेशक ने आतंकवाद-रोधी एवं अन्य संभावित आकस्मिक परिस्थितियों में एटीएस एवं अन्य विशेष पुलिस बलों के लिए न्यूनतम रिस्पॉन्स प्लान तैयार करने तथा उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से निर्धारित रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस बल की आवास एवं अन्य व्यवस्थाओं तथा राज्य सीमा पर श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक नागरिक सुविधाओं से युक्त होल्डिंग एरिया विकसित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
उत्तर प्रदेश: किसानों के मुद्दों पर भाकियू का बड़ा मांगपत्र, सरकार से जल्द फैसले की मांग
हरियाणा: फर्जी लोन के नाम पर 9.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
असम: लगातार बारिश के बाद दिखा बाढ़ का कहर, 1,000 बीघा कृषि भूमि हुई जलमग्न
हरियाणा: मारपीट मामले में पांचवां आरोपी हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गुजरात: डीसी रेट पर पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: छह माह में 103 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाकर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल