-
☰
उत्तर प्रदेश: औद्योगिक विवाद पर हाई-लेवल समिति सक्रिय, श्रमिक समस्याओं पर हुई सुनवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्पन्न औद्योगिक असामंजस्य की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए औद्योगिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रमिकों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जनपद गौतम बुद्ध नगर में उत्पन्न औद्योगिक असामंजस्य की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए औद्योगिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रमिकों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में समिति के अध्यक्ष औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभागार में श्रमिक प्रतिनिधियों व संबंधित पक्षों के साथ के महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें समिति के सदस्य अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग, सदस्य सचिव श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश कानपुर सहित मंडलायुक्त मेरठ मंडल मेरठ, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर व प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित हैं।
बैठक में समिति द्वारा जनपद की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना जा रहा है। श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, साप्ताहिक अवकाश, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, श्रमिक हितों की सुरक्षा तथा सम्मानजनक कार्य वातावरण जैसी प्रमुख मांगें समिति के समक्ष रखीं। समिति ने सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए श्रमिकों को विश्वास दिलाया कि उनके हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और सभी कंपनियों में श्रम कानूनों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ में समिति ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर कार्य करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक रूप से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें, ताकि औद्योगिक वातावरण में सौहार्द, विश्वास और स्थिरता बनी रहे।
छत्तीसगढ़: टीबी उन्मूलन अभियान हुआ तेज, 100 दिवसीय दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ
हरियाणा: अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय समारोह, विधायक विनोद भयाना व डीसी राहुल नरवाल रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने ‘अटल सहजन वन’ का किया निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने के दिए निर्देश
गुजरात: ‘राष्ट्रीय माता’ घोषित करने की मांग को लेकर न्याय एवं अधिकार समिति का अभियान तेज
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर जयंती पर 2 किमी शोभायात्रा निकली , ‘जय भीम’ नारों से गूंजा क्षेत्र
मध्य प्रदेश: मूंदी बस स्टैंड पर बलकर पलटा, फाउंटेन वाल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला