-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर में अभेद सुरक्षा घेरा, 1284 CCTV और 93 बाइक दस्तों से निगरानी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त सहारनपुर श्री रूपेश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी सहारनपुर श्री अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनन्दन सिंह एवं नगरायुक्त सहारनपुर श्री शिपू गिरि के कुशल नेतृत्व में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त सहारनपुर श्री रूपेश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी सहारनपुर श्री अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर श्री अभिनन्दन सिंह एवं नगरायुक्त सहारनपुर श्री शिपू गिरि के कुशल नेतृत्व में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में 03 प्रमुख कांवड़ मार्ग निर्धारित हैं, जिनमें काली नदी चौकी गागलहेड़ी से शहर क्षेत्र होते हुए सरसावा एवं शाहजहांपुर यमुनानगर बॉर्डर, मंगलौर रोड से देवबन्द, बड़गांव, नानौता, गंगोह होते हुए दौलतपुर घाट से करनाल तथा बड़कलां चौकी से छुटमलपुर, कलसिया, बेहट, बादशाही बाग होते हुए विकासनगर, उत्तराखण्ड एवं हथिनी कुण्ड, हरियाणा की ओर जाने वाले मार्ग शामिल हैं। कांवड़ मार्ग को 11 जोन, 23 सेक्टर एवं 52 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर 41 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। सुरक्षा हेतु 27 बैरियर एवं 32 महत्वपूर्ण स्थानों पर पिकेट लगायी गयी हैं। 09 रेलवे स्टेशन एवं 05 बस स्टैण्ड पर विशेष पुलिस प्रबन्ध किया गया है। 15 वॉच टावर एवं 04 क्यूआरटी के माध्यम से निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनपद के प्रमुख 10 मंदिरों पर पुलिस गार्ड एवं आवश्यक पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 03 खोया-पाया केन्द्र स्थापित किये गये हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग करते हुए सहारनपुर पुलिस एवं नगर निगम द्वारा 02 मॉडर्न कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं। पुलिस लाइन एवं आईसीसीसी स्थित कंट्रोल रूम में कुल 37 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद में स्थापित 1284 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त मार्ग पर 904 सीसीटीवी कैमरों एवं एपी बेस कैमरों की व्यवस्था की गयी है। 93 मोटरसाइकिल दस्तों के माध्यम से कांवड़ मार्गों पर लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु यातायात पुलिस बल के साथ 05 क्रेन ड्यूटी, 06 एण्टी थेफ्ट टीम, 12 हिट टीम, 01 एस-चेक टीम एवं 01 बम निरीक्षक दस्ता तैनात किया गया है। अग्निशमन व्यवस्था के दृष्टिगत 10 स्थानों पर फायर टेंडर व्यवस्थापित किये गये हैं। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगी। इसके दृष्टिगत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर प्रवेश एवं निकास करने वाले 08 प्रमुख बिन्दुओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गयी है। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 03 अपर पुलिस अधीक्षक, 11 पुलिस उपाधीक्षक, 70 निरीक्षक, 344 उपनिरीक्षक, 516 मुख्य आरक्षी एवं 1524 आरक्षी तथा 04 कम्पनी एपीएसी एवं 04 कम्पनी पीएसी का पुलिस बल व्यवस्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त 310 सिविल डिफेंस वालंटियर, 800 चौकीदार, 50 रिजर्व कर्मी तथा 120 पुलिसकर्मियों (महिला एवं पुरुष) को सादा वस्त्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है। अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए अभिसूचना संकलन टीमों द्वारा लगातार सूचनाएं संकलित की जा रही हैं। सहारनपुर पुलिस द्वारा तकनीक, इंटेलिजेंस, फील्ड पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के समन्वय से कांवड़ यात्रा पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। प्रत्येक कांवड़िये की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल द्वारा 24×7 सतर्क एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण