-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को मिली हाईटेक ढाल, एकीकृत कंट्रोल रूम का हुआ उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी वार्षिक एंव सांस्कृतिक पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद सहारनपुर पुलिस ने आधुनिक तकनीक से लैस एकीकृत नियंत्रण कक्ष तैयार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी वार्षिक एंव सांस्कृतिक पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद सहारनपुर पुलिस ने आधुनिक तकनीक से लैस एकीकृत नियंत्रण कक्ष तैयार किया है। शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह की मौजूदगी में नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। इस कंट्रोल रूम के जरिए शहर और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा। प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगाए गए 350 अत्याधुनिक नाइट विजन आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इसके अलावा करीब 650 कैमरों के माध्यम से थाना स्तर पर भी निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी, डायल-112, ट्रैफिक कंट्रोल और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस टीम को कम से कम समय में मौके पर भेजा जा सके। आधुनिक डिस्प्ले वॉल, जीपीएस ट्रैकिंग और हाई-स्पीड डेटा नेटवर्किंग से लैस यह नियंत्रण कक्ष कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात, भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
राजस्थान: वानर की मौत से गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने हिंदू रीति-रिवाज से निकाली अंतिम यात्रा
हरियाणा: अंबाला पुलिस की अनोखी पहल, 600 खिलाड़ियों ने एथलेटिक मीट में दिखाया दम
पंजाब: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार, 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलो हेरोइन बरामद
मध्य प्रदेश: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम: तिवा लोकनृत्य और संस्कृति के संरक्षण को लेकर 350 बच्चों व युवाओं ने शुरू किया सामूहिक प्रशिक्षण