-
☰
उत्तर प्रदेश: महिला संगठन के खाते से लाखों की हेराफेरी, वांछित आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उन्नाव से बड़ी खबर है, जहां करीब चार साल पुराने सरकारी धन गबन के मामले में थाना पुरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव से बड़ी खबर है, जहां करीब चार साल पुराने सरकारी धन गबन के मामले में थाना पुरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 22 लाख 19 हजार रुपये के गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने सरकारी धन के गबन के मामले में वांछित आरोपी सूर्यवर्धन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में जिला मिशन प्रबंधक एवं नोडल एनआरएलएम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन ब्लॉक मिशन प्रबंधक सूर्यवर्धन ने नारी शक्ति मां वैष्णो महिला क्लस्टर संगठन के खाते से क्रमशः 6 लाख 19 हजार रुपये और 16 लाख रुपये, कुल 22 लाख 19 हजार रुपये अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर सरकारी धन का गबन किया था। करीब चार वर्ष से दर्ज इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी सूर्यवर्धन, निवासी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।