-
☰
उत्तर प्रदेश: साजिद हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी कुछ ही घंटों में धर दबोचा
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में सोमवार 13 जुलाई को महानगर की नगर कोतवाली क्षेत्र में रिक्शा चालक साजिद की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर शहर के बेहट बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार,सोमवार 13 जुलाई 2026 को दानिश कॉलोनी निवासी साबिर ने अपने भाई साजिद (25 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या किए जाने की तहरीर थाना कोतवाली नगर में दी थी। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 167/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलशाद पुत्र इलियास, निवासी मौहल्ला इकराम, फतेहशाह मस्जिद के निकट, थाना रामपुर मनिहारान को मुखबिर की सूचना पर शहर के बेहट बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस विषय पर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है और इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।
(बी एन एस) के तहत मामला दर्ज किया गया।
राजस्थान: राजसमंद झील पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, हरिकृपा एकलव्य आश्रम ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: डेढ़ माह पुरानी चेन व मंगलसूत्र लूट का हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पंजाब: अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का हुआ भंडाफोड़, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार और मॉडिफाइड बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, मनचलों के खिलाफ चला विशेष अभियान
राजस्थान: नवनियुक्त थानाधिकारी रमेश मीणा का सर्व समाज ने किया भव्य स्वागत