Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/07/2026 10:30:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/07/2026 10:30:11 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में सोमवार 13 जुलाई प्रातःकाल लगभग 09 बजे नगर के शहरी पुल चौंक पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक बस और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत होने से बाईक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान बस चालक  मौके से फरार हो गया। रामपुर मनिहारान के शहरी पुल चौंक हाईवे पर 13 जुलाई सोमवार सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण व नगर के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए,और दुर्घटना से आक्रोशित होकर शव को हाइवे पर रखकर धरना-प्रदर्शन किया। 

जिसके चलते यातायात कुछ समय तक प्रभावित हुआ और रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसकी सूचना मिलने पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस, उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान व पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सूत्रों के अनुसार गत महा से हाईवे पर निर्माणित फ्लाई ओवर को केवल एक ही साईड से चलाया जा रहा है। जिसको दोनों साईड से चलाए जाने की मांग उठाई गई। फ्लाई ओवर पर हुए हादसे के शिकार मृतक की पहचान कृष्ण पाल पुत्र हुक्म सिंह निवासी निकटवर्ती गांव सिंहखेड़ा थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान के रूप में हुई। जिसकी अचानक हुई मौत पर परिजनों व ग्रामवासियों में मातम फैला हुआ है। इस अवसर पर मौजूद गणमान्य लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से उक्त परिवार की मदद के लिए शीघ्र  आर्थिक सहयोग की अपील की गई, जिसके शीघ्र आश्वासन पर आक्रोशित स्थिति को शांत किया गया।


Featured News